Search

 
 
 

गालूडीह : कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Galudih : बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड सेंटर ब्रह्मानंद हॉस्पिटल जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया. शिविर का उद्धघाटन मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस दौरान रामदास सोरेन ने कहा कि आज कुछ रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया है. उन्होंने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने का संदेश दिया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. सभी को रक्तदान करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य रहता है. साथ ही विधायक ने कुड़मी संस्कृति विकास समिति को विधायक फंड से दस दिनों के अंदर छह बेड उपलब्ध कराने का वादा भी किया. [caption id="attachment_335612" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/kudmi-sanskriti-vikash-samiti.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-herd-of-elephants-entered-the-forests-of-pirtand-panic-among-villagers/">गिरिडीह

: पीरटांड़ के जंगलों में घुसा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

समिति कई वर्षों से दे रही है निस्वार्थ भाव से सेवा

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो ने बताया कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रही है. कई बार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करा कर मानवता का फर्ज निभाया है. विदित हो कि शिविर का संचालक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो, अध्यक्ष निरंजन महतो, सचिव भादो हांसदा, उपाध्यक्ष रतन लाल महतो, कोषाध्यक्ष राजाराम महतो आदि द्वारा किया जा रहा है. वहीं, समाचार लिखे जाने तक 35 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-electrician-died-due-to-electrocution-in-bahuliya/">बहरागोड़ा

: बहुलिया में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

ये थे उपस्थित 

ब्रम्हानंद ब्लड सेंटर की टीम के शक्तिधारी सिंह, उषा मुर्मू, कृष्णा उरांव, मिस लिली, डॉ. आरके वर्मा, कमलेश प्रसाद सह मुखिया हरिपद सिंह, दुर्गा चरण मुर्मू, वकील हेम्ब्रम, अवनी महतो, बादल किस्कू, करुणा महतो, अनिल कुमार महतो, चिन्मय महतो, राजेश महतो, इंद्रजीत महतो, काला सरकार, मंगल कर्मकार आदि. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-deputy-chief-elected-in-four-panchayats/">चाकुलिया

: चार पंचायतों में चुने गए उप मुखिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही