Search

 
 
 

गालूडीह : कुड़मी समाज ट्रेलर दिखाया है, फिल्म बाकी है : कुड़मी समाज

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी समाज, झारखंड के बैनर तले राखोहोरी महतो की अध्यक्षता में बीते दिन पश्चिम बंगाल में हुए रेल टेका डहर चेंका कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजन के लिए रविवार शाम बैठक हुई. इसमें समाज के लोगों ने कहा कि शीतकालीन सत्र में अगर केंद्र सरकार सदन में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का बिल नहीं लाती है तो समाज ने बीते दिन जो ट्रेलर दिखाया था उसकी फिल्म अभी बाकी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Galudih-Kudmi-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-inaugurated-the-puja-pandal-of-road-no-14/">आदित्यपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रोड नंबर 14 के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
वक्ताओं ने कहा कि कुछ राजनीतिक भावना से प्रेरित लोगों द्वारा कुड़मी समाज पर टिप्पणियां की जा रही हैं, उन लोगों को समाज बता देना चाहता है कि कुड़मी समाज अपने संवैधानिक हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है, कुड़मी समाज हर झारखंडी हित के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है. कुड़मी समाज सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ना जानती है. अपने संवैधानिक हक एवं अधिकार लेकर ही रहेंगी. कुड़मी समाज हर बलिदान के लिए तैयार है. मौके पर शीतल ओहदार, लालटू महतो, दानी सिंह महतो, स्वपन कुमार महतो, ओम प्रकाश महतो सह कुड़मी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही