Search

 
 
 

गालूडीह: मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना का विधायक ने किया उद्घाटन

 
Galudih : गालूडीह के उल्दा पंचायत में सोमवार को मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन और घाटशिला के बीडीओ कुमार एस अभिनय की ओर से किया गया. कई लाभुकों से पेंशन के लिए आवेदन भी लिए गए. घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है  जब झारखंड के सभी योग्य लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-hussaini-sunni-jama-masjid-committee-and-indian-muslim-committee-submitted-memorandum-to-sdo/">घाटशिला

: हुसैनी सुन्नी जामा मस्जिद कमेटी व भारतीय मुसलमान कमेटी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों की जायेगी नौकरी

जो पदाधिकारी इसमें सहयोग नहीं करेंगे, उनकी नौकरी जायेगी. हर माह की पांच तारीख तक पेंशन मिल जानी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर जिम्मेवार दंडित होंगे. पूर्व में सीमित संख्या में लाभुकों को पेंशन देने की बाध्यता को राज्य सरकार की ओर से समाप्त करने का प्रतिफल है कि अबतक पेंशन से वंचित राज्य के योग्य लाभुक सरकार की ओर से लागू की गई सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित हो रहे हैं. सभी छुटे हुए वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांग्जन, आदिम जनजाति एवं एचआइवी एड्स पीड़ित को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है. सेविकाओं को यह जिम्मेवारी दी गई है वे घर-घर जाकर योग्य व्यक्ति को चिन्हित कर सूची तैयार करेंगी. सभी लाभुकों के बीच 8 जुलाई को स्वीकृति प्रमाणपत्र बांटा जाएगा.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह, रतन महतो, भादो हांसदा, सुभाष सिंह, जगदीश भकत, वकील हेम्ब्रम, सोनू अग्रवाल, अम्पा हेम्ब्रम, काला सरकार, सुनाराम सोरेन, बादल किस्कू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-acquits-akhilesh-singh-for-absconding-from-police-custody/">जमशेदपुर

: पुलिस हिरासत से फरार होने में अखिलेश सिंह को कोर्ट ने किया बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही