Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : विधायक ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के घाटशिला प्रखंड में विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को अपने विधायक निधि से तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. महुलिया पंचायत के गालूडीह कब्रिस्तान में घेराबंदी के साथ शेड निर्माण, जोड़िसा पंचायत के जमाई पाड़ा में 500 फीट पीसीसी पथ एवं खड़ियाडीह गांव में सामुदायिक भवन शिलान्यास किया गया. गालूडीह कब्रिस्तान की घेराबंदी 12 लाख 50 हजार, जमाई पाड़ा में 500 फीट पीसीसी पथ 6 लाख 53 हज़ार तथा खड़ियाडीह गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण 15 लाख रुपये की राशि से की जाएगी. इसे भी पढ़ें : मेडिसिन">https://lagatar.in/50-to-60-percent-of-those-who-come-to-medicine-opd-are-in-the-grip-of-viral-ward-full-in-sadar-hospital/">मेडिसिन

ओपीडी आने वालों में 60 प्रतिशत मरीज वायरल की चपेट में, सदर अस्पताल में वार्ड फुल

कोई भी समस्या हो कार्यकर्ता को बताएं : रामदास

विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है. किसी भी प्रकार की समस्या हो आपलोग हमारे कार्यकर्ताओं को सूचित करें. सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. झामुमो हमेशा जनता के साथ है. हम जीते या हारे विकास कार्य करते रहेंगे. विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-malaria-havoc-in-lipunga-village-of-noamundi-team-of-doctors-has-been-standing-for-three-days/">किरीबुरू

: नोवामुंडी के लिपुंगा गांव में मलेरिया का कहर, तीन दिनों से डटी है चिकित्सकों की टीम

ये थे उपस्थित

मौके पर झामुमो के रतन महतो, श्रवण अग्रवाल, जगदीश भकत, अम्पा हेम्ब्रम, अशोक महतो, काला सरकार, सुनाराम सोरेन, करुणाकर महतो, शिपु शर्मा सह गालूडीह कब्रिस्तान कमिटी के सचिव सलीम जावेद, साहिद हुसैन, सजिद अहमद, नसीम खान, मो युसुफ, मो इस्माईल, मो मुस्तकीम, रिजवान अख्तर, जुनैद खान, जाहिद खान, नासिर हुसैन, आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही