Search

 
 
 

गालुडीह : सांसद और विधायक ने संयुक्त रुप से किया सड़क का शिलान्यास

 
Galudih : घाटशिला प्रखंड के ग्राम केशरपुर में सांसद विद्युत वरण महतो एवं घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीण कार्य विभाग से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत करीब एक करोड़ 31 लाख की लागत से केशरपुर से आमचुड़िया गांव तक सड़क मरम्मतिकरण कार्य हेतु एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. सांसद तथा विधायक द्वारा क्षेत्र में सड़क सहित कई योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने का काम किया जा रहा है. सड़क मरम्मतिकरण से बरसात में कीचड़ से ग्रामीणों को राहत मिलेगी. उक्त सड़क वर्षों से जर्जर हो गयी थी, जिसके कारण लोगों को साइकिल से चलना भी मुश्किल हो गया था. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-university-called-the-students-for-talks-on-the-disturbances-in-the-examination-the-officer-was-absent/">धनबाद

: परीक्षा में गड़बड़ी पर विवि ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, अधिकारी नदारद
इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को सुविधाएं मिलेगी. मौके पर महामंत्री हराधन सिंह, गालुडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, राजेश साह, विश्वजीत पांडा, मनोज गोराई, अनमोल गुप्ता, प्रतुष्य कुमार सह झामुमो के रतन महतो, भादो हांसदा, सुभाष सिंह, जगदीश भकत, वकील हेम्ब्रम, सोनू अग्रवाल, अम्पा हेम्ब्रम, काला सरकार, सुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही