Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : सांसद व विधायक ने सड़क मरम्मत का किया शिलान्यास

Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के छोटा उल्दा तथा बनकाटी गांव में शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीण कार्य विभाग से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत दो सड़क के मरम्मति के कार्य का शिलान्यास किया. पहली सड़क मरम्मत कार्य 68 लाख 49 हजार की लागत राशि से एन एच 33 उल्दा से चंद्ररेखा टोला तक किया जाएगा वहीं दूसरी मरम्मत कार्य 55 लाख 79 हजार की लागत से आर.ई.ओ रोड से खाकड़ीशोल टोला तक किया जाएगा. बता दें कि सांसद तथा विधायक द्वारा क्षेत्र में सड़क सहित कई योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारा जा रहा है. सड़क मरम्मतीकरण से बरसात में कीचड़ से गांववालों को निजात मिलेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-only-one-teacher-for-146-girl-students-in-project-girls-high-school/">बहरागोड़ा

: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 146 छात्राओं पर सिर्फ एक शिक्षक

इन सड़कों पर साइकिल से भी चलना मुश्किल था

उक्त सड़क वर्षों से जर्जर अवस्था में थी. लोगों को साइकिल से चलना भी मुश्किल हो गया था. इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को सुविधाएं मिलेगी. मौके पर महामंत्री हराधन सिंह, गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, राजाराम महतो, दिनेश साहू, मनोज गोराई, अनमोल गुप्ता, प्रतुष्य कुमार सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, सचिव रतन महतो, भादो हांसदा, हीरालाल महतो, सुभाष सिंह, शिपु शर्मा, जगदीश भकत, श्रवण अग्रवाल, अम्पा हेम्ब्रम, पिंटू महतो, लालमोहन सिंह, मोचीराम गिरी, तारा पदो सिंह, धर्मेंद्र गिरी, बादल किस्कू, काला सरकार, सुनाराम सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही