Search

 
 
 

गालूडीह : सबर बच्चे की छाती में फंसी कील, ऑपरेशन के लिए रिम्स रेफर

 
Galudih : घाटशिला प्रखंड के बाघुरिया पंचायत अंतर्गत गुड़ाबझोर गांव के सबर बस्ती के 11 वर्षीय संदीप सबर की छाती में लोहे की कील फंसी हुई है. बुधवार को छाती में तेज दर्द होने के बाद जब संदीप की जांच की गई तो परिजनों को मामले की जानकारी मिली. दर्द के बाद पिता गणेश सबर और उसकी माँ गुरु बच्चे को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची. यहाँ डाक्टरों ने एक्स-रे कर देखा तो छाती में एक कील फंसी हुई दिखाई दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-for-not-giving-five-lakh-dowry-now-the-moon-of-jugsalai-is-preparing-to-marry-the-third/">जमशेदपुर:

पांच लाख दहेज नहीं देने पर अब तीसरी से शादी की तैयारी में है जुगसलाई का चांद
घाटशिला अस्पताल से तत्काल उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. संदीप के बेहतर इलाज के लिए मुखिया पबिता सिंह, पंसस सुशीला सबर ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू से संपर्क किया. परिजनों के आग्रह पर प्रदीप बलमुचू ने संदीप सबर को ऑपरेशन के लिए गुरुवार को रिम्स भिजवाया. मामले के संबंध में गणेश सबर ने बताया की उसके पुत्र संदीप को काफी समय से छाती में दर्द उठ रहा था. गांव के चिकित्सक द्वारा दवा देने पर दर्द ठीक हो जाता था, पर बुधवार को उसे असहनीय दर्द हुआ. जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए. एक्स-रे करने पर कील फंसे होने की जानकारी मिली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही