Search

 
 
 

गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने किया योग

 
Galudih : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक लोग व ग्रामीणों ने भी योग किया. पंचायत सचिव रमेश महतो ने बताया कि एक अच्छी सेहत के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना बहुत जरूरी है. योग आपको कई बीमारियों से दूर रखता है. इस अवसर पर मुखिया हरिपद सिंह, उप मुखिया लाल मोहन रजक, पंचायत सचिव रमेश चंद्र महतो, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह, वार्ड सदस्य योगेंद्र महतो, अभिजीत महतो, उदय महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-inmates-in-ghagidih-central-jail-and-children-did-yoga-in-the-correctional-home/">जमशेदपुर:

घाघीडीह केंद्रीय कारा में कैदियों एवं बाल सुधार गृह में बच्चों ने किया योग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही