Search

 
 
 

गालूडीह : पंसस ने निजी खर्च पर जलमीनार की कराई मरम्मत

 
Galudih : घाटशिला प्रखंड के महूलिया पंचायत के धातकीडीह गांव में सोलर से संचालित जलमीनार लगभग एक साल से ख़राब पड़ा हुआ था. सोमवार को पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने अपने निजी खर्च से मिस्त्री बुलाकर जलमीनार की मरम्मत कराई. शीला गोप ने बताया कि धातकीडीह ग्राम प्रधान लक्ष्मी मुर्मू द्वारा जलमीनार खराब होने की सूचना मिली थी. एक साल से खराब पड़े जल मीनार को नहीं बनाया गया इससे ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उतपन्न हो गई थी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-created-ruckus-in-jamua/">चाकुलिया

: जमुआ में हाथियों ने मचाया उत्पात

ग्रामीणों ने किया आभार प्रकट 

वहीं पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने इस संबंध में संज्ञान लेते हुए सोलर से संचालित ख़राब जल मीनार को दुरुस्त करवाया. पेयजल समस्या के समाधान के बाद ग्रामीणों ने पंसस शीला गोप के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर प्रधान लक्ष्मी मुर्मू, चुनूं हांसदा, भानु मुर्मू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही