Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : भूमि बंदोबस्ती के लिए अंचल अधिकारी से पंसस ने की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत अंतर्गत नाने टोला धातकीडीह के टोला प्रधान सुंदर टुडू और पंचायत समिति सदस्य शीला गोप के नेतृत्व में भूमि बंदोबस्ती को लेकर शुक्रवार को अंचल अधिकारी राजीव कुमार से मुलाकात की. साथ ही कार्यालय प्रधान लिपिक को लिखित आवेदन भी दिया गया. आवेदन के आलोक में नाने टोला के ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग 50 सालों से अधिक समय से इस गांव में रह रहे हैं मगर जमीन का कागजात हमारे नाम का नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-congress-leaders-took-information-about-the-problems-of-chc/">चाकुलिया:

कांग्रेस के नेताओं ने ली सीएचसी की समस्याओं की जानकारी

आवेदन के साथ उक्त जमीन से संबंधित कागजात जमा करें ग्रामीण - अंचल अधिकारी

उन्होंने कहा कि कागजातों में हमारा नाम नहीं होने से हमलोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है. अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि आवेदन के साथ जो भी उक्त जमीन से संबंधित कागजात है उसे जमा करें. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शीला गोप, प्रधान सुंदर टुडू, दिनेश सोरेन, बादल सोरेन, गंगा राम मुर्मू, सुना राम टुडू, अशोक मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही