Search

 
 
 

गालूडीह : पंसस शीला गोप ने निजी खर्च पर करायी जलमीनार की मरम्मती

 
Galudih : घाटशिला प्रखंड के महूलिया पंचायत अंतर्गत रजवाड़पाड़ा में लगभग 20 से 25 गरीब परिवार रहते हैं. यहां सरकारी चापाकल कई सालों से खराब है. सिर्फ सोलर से संचालित एक जलमीनार है वह भी एक महीना से खराब है. स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पंचायत समिति सदस्य शीला गोप से संपर्क किया. शीला गोप ने बुधवार को अपने निजी खर्च से मिस्त्री बुलाकर और जमशेदपुर से सामान मंगवाकर जल मीनार को दुरुस्त करावा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-modi-broke-the-back-of-middle-and-lower-classes-ankush-banerjee/">जमशेदपुर

: पीएम मोदी ने मध्यम व निम्न वर्ग की कमर तोड़ी: अंकुश बनर्जी
वार्ड सदस्य अनीता सिंह और उपस्थित महिलाओं ने बताया कि नलों के खराब होने के कारण उन्हें भोजन पकाने के लिए पानी नहीं मिल रहा था. पानी के लिए उन्हे दूर-दूर भटकना पड़ता था. नेशनल हाईवे पार करके दूसरों के घर से पानी लाने काे वे लोग मजबूर थे. अब जलमीनार की मरम्मती हाे जाने से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है. स्थानीय लोगों ने शीला गोप को धन्यवाद दिया. शीला गोप ने बताया कि इस जलमीनार को दुरूस्त करने के लिए विश्वजीत पांडा, राहुल दत्ता और सोनू रजवाड़ का अहम योगदान रहा है. मौके पर सस्ता रजवाड़, सोनी रजवाड़, मुची राम, ठाकुर दास सिंह, रजनी सिंह, महेश सिंह वरुण सिंह आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही