Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : महुलिया उच्च विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को पंसस शीला गोप ने किया सम्मानित

galudih : महुलिया पंचायत की नवनिर्वाचित पंसस शीला गोप ने शनिवार को गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा में टॉपर तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया. शीला गोप ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ख्याली मंडल के हाथों अंग वस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया. फिर मैट्रिक परीक्षा 2022 के उत्तीर्ण टॉप तीन के विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, कलम और मिठाई देकर उनको प्रोत्साहित किया. विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी अमृत रंजन महतो ने हिंदी में 86 अंग्रेजी में 91 विज्ञान 86 सामाजिक विज्ञान में 88 और गणित में 99 अंक यानी 500 में 450 अंक कुल 90% लाकर प्रथम, पूजा दे 89.4% लाकर द्वितीय और रीता हेम्ब्रम और पायल श्याम संयुक्त रूप 88.2% लाकर तृतीय स्थान पर रही. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-won-the-flag-of-jmm-in-the-chief-and-deputy-chief-elections/">बहरागोड़ा

: प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव में झामुमो का परचम लहराया

बच्चे आगे और मेहनत कर क्षेत्र का नाम रौशन करे

शीला गोप ने बताया कि मेधावी बच्चों ने इस विद्यालय का नाम रोशन किया है. इसमें शिक्षक और अभिभावक की भी अहम भूमिका रही है. बच्चे आगे और मेहनत करें और विद्यालय का ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र का नाम रोशन करें. वहीं विद्यालय के अध्यक्ष सह उल्दा पंचायत के मुखिया लाल मोहन सिंह ने भी मेधावी बच्चों को कलम और शब्दकोश देकर और समाजसेवी खुदी राम महतो ने भी बच्चों को कलम और डायरी देकर प्रोत्साहित किया. मौक़े पर उपस्थित लोगों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया. मौक़े पर विद्यालय के सभी शिक्षक अभिभावक, बुधेश्वर महतो, मिसतो महतो, मनोज महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही