Search

 
 
 

गालूडीह : महुलिया में लाभार्थियों को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र

 
Galudih(Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत भवन में पंचायत के जरूरतमंद वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग के कुल 38 लाभुकों को सोमवार को मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति पत्र का मुखिया नेहा सिंह ने वितरण किया. उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अपने संबोधन के माध्यम से ग्रामीणों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में असहाय व्यक्ति या महिला दिव्यांग अगर वंचित रह गए हों तो आवेदन फार्म भरकर पंचायत में जमा करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Labharthi-1.jpg"

alt="" width="1280" height="588" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-champai-soren-inaugurated-the-newly-constructed-icu-x-ray-and-ultrasound-ward/">सरायकेला

: नवनिर्मित आईसीयू, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड वार्ड का चम्पाई सोरेन ने किया उद्घाटन
उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो तत्काल मुझे अवगत कराएं. वहीं पंचायत भवन में एक शत प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति को भी पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया. दिव्यांग अभी तक पेंशन से वंचित था. मौके पर पंचायत की मुखिया नेहा सिंह, उप मुखिया कपिल देव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य शिला गोप, वार्ड सदस्य शेफाली मुर्मू, बसंती दा, झंटू सिंह, झरना रानी दत्ता सह ग्रामीण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही