Search

 
 
 

गालूडीह : पासिंग ब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग से लोग परेशान, हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं

 
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह पासिंग ब्रिज में सड़क किनारे होने वाली वाहनों की पार्किंग की वजह से गालूडीह वासियों को वाहन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में गालूडीह बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग मजबूरी में सड़क किनारे या सड़कों पर ही अपनी वाहन खड़ी करते हैं. इससे कई बार पासिंग ब्रिज के नीचे दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इसे भी पढ़े : शर्मसार:">https://lagatar.in/shame-minor-raped-for-3-months-in-bokaro-pleaded-with-police-to-save-life/">शर्मसार:

बोकारो में 3 माह तक नाबालिग से दुष्कर्म, जान बचाकर पुलिस से लगायी गुहार

वाहन चालकों को गाड़ी पार करने में होती है काफी दिक्कतें : गिरिधारी महतो

इस मामले को लेकर भले ही जिम्मेदार तनिक भी गंभीर न हो, लेकिन इस पूरी खींचतान में आम आदमी काफी परेशान हैं. कमारिगोड़ा गांव निवासी वाहन चालक गिरिधारी महतो ने बताया कि गालूडीह पासिंग ब्रिज के नीचे कई लोग गाड़ियों को पार्क कर देते हैं, जिससे आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही हम वाहन चालकों को भी पासिंग ब्रिज से गाड़ी पार करने में काफी दिक्कतें आती हैं. यहां कई बार जाम रहने के कारण एक्सीडेंट भी हो चुका है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़े : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-16-thousand-looted-from-the-employee-of-the-finance-company/">हजारीबाग:

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 16 हजार की लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही