Search

 
 
 

गालूडीह : सालबनी मध्य विद्यालय में किया गया पौधरोपण

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत सालबनी मध्य विद्यालय में मुखिया हरिपद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया. मौक़े पर विशेष रूप से उपस्थित महूलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने मुखिया हरि पद सिंह, पंचायत समिति सदस्य रतन महतो, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार प्रमाणिक, बल संसद के प्रधान मंत्री शिल्पा महतो, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा और संकुल साधन सेवी विमल सतपति को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया. [caption id="attachment_366859" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Galudih-Plantation.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वृक्षारोपण करते शिक्षकगण.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-councilor-hemant-munda-became-the-chairman-of-jan-arogya-samiti/">घाटशिला

: जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष बने पार्षद हेमंत मुंडा

वृक्षारोपण को बढ़ावा दें : शीला गोप

पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने बताया कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पिछले दिन राँची के पुनदाग में 73वें वन महोत्सव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि एक पौधा लगाने और उस पौधा को संरक्षण करने पर पांच यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी. घोषणा स्वागत योग्य है इससे प्रेरित होकर लोगों को वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए और लोगों को अनिवार्य रूप से पौधरोपण हेतु जागरूक करना चाहिए.

इस मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल, जंगल, ज़मीन, जीवन और जलवायु के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है. इस हेतु विद्यालय के बल संसद को इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी दी गई है. मौक़े पर शिक्षक सावना हेम्ब्रम, बलराम हेम्ब्रम, विनय मुर्मू, अनुज मंडल, अभिभावक अंबुज सिंह आदि उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही