Search

 
 
 

गालूडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाझोर में किया गया पौधरोपण

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के हेदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाझोर में मुखिया मिर्ज़ा हांसदा के अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्य किया गया.  विद्यालय में विशेष तौर पर उपस्थित महूलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत के मुखिया मिर्जा हांसदा, हेदलजुड़ी पंचायत समिति सदस्य सामु टुडू, वार्ड सदस्य मोटका मुर्मू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिनंदन माझी और बाल संसद के प्रधान मंत्री को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त रूप विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vanshika-became-the-science-topper-of-dav-school-in-cbse-12th-examination/">चाईबासा

: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में वंशिका बनी डीएवी स्कूल की साइंस टॉपर
मौके पर शीला गोप ने बताया कि पर्यावरण संतुलन की दिशा में पौधा रोपण किया जाना बहुत जरूरी है. विद्यालय के बाल संसद परिवार को पौधा को संरक्षण का जिम्मा सौंपा गया. उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने शीला गोप धन्यवाद देते हुए सभी लोगों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता बहुत जरूरी है. मौके पर शिक्षक सत्यबर्त दत्ता अजय सिंह शिक्षिका नमिता महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही