Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : नवकुंज में हर्षोल्लास से मनाया गया राधा अष्टमी

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिस तरह भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया, ठीक वैसे ही रविवार को दारिसाई गांव स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में राधा जी का जन्मोत्सव भी बाबा विनय दास की देखरेख में हर्षोल्लास से मनाया गया. इसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन भी किया. मंदिर के पुजारी सुखदेव दास और नीरज दास ने बताया कि प्रतिवर्ष नवकुंज मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिनों बाद राधाष्टमी मनाई जाती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Galudih-Radha-Ashtami-Bhajan.jpg"

alt="" width="1280" height="590" /> इसे भी पढ़ें : स्पेशल">https://lagatar.in/upa-mla-returned-to-ranchi-by-special-flight-will-spend-the-night-in-circuit-house-will-participate-in-special-session-tomorrow/">स्पेशल

फ्लाइट से रांची लौटे UPA विधायक, सर्किट हाउस में बिताएंगे रात, कल स्पेशल सत्र में लेंगे भाग
इस साल राधा अष्टमी चार सितंबर को मनाई जा रही है. मंदिर में इसे लेकर खास तैयारी की गई है. मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है. उन्होंने बताया कि लोक मान्यता है कि राधा का जन्म वृषभानु और उनकी पत्नी कीर्ति (कमलवती) से हुआ था, जो गोकुल के पास रावल गांव में रहते थे. देवी राधा का जन्म माता के गर्भ में नहीं हुआ था, जबकि कीर्ति द्वारा देवी योगमाया की पूजा करने के बाद कन्या प्राप्ति हुई थी. राधा अष्टमी व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है। पति पत्नी में प्रेम बना रहने से परिवार में भी शांति बनी रहती है. मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्य श्यामा पद दास, बबलू महतो, पूर्ण कर्मकार, निर्मल सिंह, गौर चंद्र सिंह, अजय दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही