Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : बड़ाखुर्शी गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए निकाली गई रैली

Galudih (Prakash Das) : सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए बड़ाखुर्शी गांव में रैली निकाली गई. यह रैली तेजस्विनी परियोजना के तहत क्लस्टर उल्दा के अंतर्गत क्लब सुंदर पुर में किशोरी व युवतियों द्वारा निकाली गई. इस संबंध में क्लस्टर कॉर्डिनेटर भानुमति महतो ने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है. इसलिए जिला उपायुक्त के आदेश अनुसार `नो प्लास्टिक इज फैंटास्टिक` सप्ताह मनाया जा रहा है. यह 24 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. रैली के दौरान `प्लास्टिक को हटाना है पर्यावरण को बचाना है`, `हरियाली को बचाना प्लास्टिक को हटाना है` आदि नारे लगाकर प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. [caption id="attachment_369524" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/rally-1.jpg"

alt="" width="600" height="368" /> रैली में शामिल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-yuva-morcha-rit-took-out-prabhat-pheri-on-kargil-vijay-diwas/">आदित्यपुर

: कारगिल विजय दिवस पर युवा मोर्चा आरआईटी ने निकाली प्रभात फेरी

प्लास्टिक के उपयोग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में फैलाई जाएगी जागरुकता : भानुमति महतो

भानुमति महतो ने बताया कि सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए जागरुकता रैली, पॉलीथिन के स्थान पर कागज और जूट के थैलों के उपयोग के महत्व पर किशोरियों (AGYW) का भाषण प्रतियोगिता, प्रदर्शन के साथ AGYWS द्वारा ठोंगा बनाना, प्लास्टिक बैग के खिलाफ विकल्पों को प्रदर्शित करने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्लोगन राइटिंग/पोस्टर मेकिंग कपड़े, कागज और जूट बैग के उपयोग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एजीवाईडब्ल्यू द्वारा बनाई गई छोटी और नवीन वस्तुएं) पर काम करना आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मौके पर क्लस्टर कॉर्डिनेटर भानुमति महतो, युवा उत्प्रेरक उत्तरा महतो एवं सहयोगिता में सिवानी महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-closure-on-july-27-in-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 27 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही