Search

 
 
 

गालूडीह : दारिसाई में घूरती रथ यात्रा का आयोजन, अपने धाम लौटे भगवान जगन्नाथ

 
Galudih : दारिसाई गांव स्थित नवकुंज धाम मंदिर में शनिवार को घूरती रथयात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विधि विधान के साथ संपन्न हो गई. शाम 4 बजे दारिसाई स्थित मौसी बाड़ी से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर वापसी रथ यात्रा धूम-धाम से निकाली गई. जो दारिसाई और पुतरु गांव से होते हुए वापस नवकुंज धाम मंदिर पर आकर समाप्त हुई. भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर पुनः अपने धाम लौटे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-recruitment-camp-organized-in-employment-exchange-33-people-got-selected/">जमशेदपुर

: एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में भर्ती कैंप का हुआ आयोजन, 33 लोगों को हुआ चयन
इस रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में आस पास से आये भक्तों ने भाग लिया. भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से के सहारे महिला और पुरुष खींचते चल रहे थे. इस दौरान श्रद्धालु जय जगन्नाथ के नारे लगा रहे थे. इस अवसर पर पुतरु गांव निवासी सृस्टिधर महतो के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच सर्बत, खीर, चना गुड़, बिस्किट आदि का वितरण किया गया. मौके पर पुजारी संजय मुखर्जी, सुकदेव दास, श्यामा पद दास, निर्मल सिंह, गौर चंद्र सिंह, बबलू महतो, माथुर सिंह, बादल महतो आदि उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही