Search

 
 
 

गालूडीह: पंचायत समिति सदस्य शिला गोप की पहल पर हुई खराब चापाकलों की मरम्मत

 
Galudih: गालूडीह थाना क्षेत्र की महुलिया पंचायत की समिति सदस्य शिला गोप की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की टीम ने पंचायत के विभिन्न जगहों पर महीनों से खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त किया. ग्रामीणों ने उनसे पंचायत के खराब चापाकल को दुरुस्त कराने की मांग की थी. क्षेत्र के लोगों को चापाकल खराब रहने से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-anjali-gupta-became-the-first-vice-chancellor-of-the-first-womens-university-of-kolhan/">जमशेदपुर

: कोल्हान के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की पहली कुलपति बनीं डॉ अंजलि गुप्ता

शिला गोप  ने खराब चापकलों की सूची सौंप कर मरम्मत की मांग की थी

शिला गोप  ने घाटशिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कुमार एस अभिनव और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अखिलेश कुमार को खराब चापकलों की सूची सौंप कर उनकी मरम्मत की मांग की थी. मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों ने  विभाग और शिला गोप के प्रति इस सराहनीय कार्य के लिये आभार व्यक्त किया. मौके पर हलवा सिंह, रतन सीट, सुभाष सीट, दिलीप हांसदा, विक्रम मुर्मू, दिनेश सोरेन, बादल सोरेन आदि भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: सांसद">https://lagatar.in/mp-mahua-maji-admitted-to-rims-met-chanda-devi-gave-guidelines-for-better-treatment/">सांसद

महुआ माजी रिम्स में भर्ती चंदा देवी से मिली, बेहतर इलाज को लेकर दिया दिशा-निर्देश
[wpse_comments_template]     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही