Search

 
 
 

गालूडीह : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के एनएच-33 से बड़ाखुर्शी गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई यह सड़क कई गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. इसके बावजूद कई वर्षों से यह सड़क जर्जर पड़ी है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकलने के कारण लोगों ने अब इस सड़क से आना-जाना छोड़ दिया है. बगल की कच्ची सड़क से लोग आवागमन करते हैं. ऐसे में सब्जी उत्पादन कर बाजार पहुंचाना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल आना जाना, रोगियों को डॉक्टर के पास ले जाने में ग्रामीणों को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/galudih-2.jpg"

alt="" width="600" height="546" /> इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-honored-rotarian-and-kovid-warriors-in-kerala-public-school-gamharia/">आदित्यपुर

: केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में डीसी ने रोटेरियन व कोविड योद्धाओं को किया सम्मानित

निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही सड़क हो गई थी जर्जर 

बरसात के मौसम में सड़क की हालात बद से बदतर बन जाती है. विदित हो कि निर्माण के कुछ वर्षों बाद ही सड़क जर्जर हो गई थी. सड़क की हालत इतनी बदतर है कि अब इस पर अलकतरा भी नजर नहीं आता है. इस पर दो पहिया वाहन और साइकिल चालक भी स्लिप करते हैं. कोई भी चार पहिया वाहन चालक इस रोड में आना नहीं चाहता है. ग्रामीणों का मानना है कि इससे अच्छा तो कच्ची रोड है. इसमें केवल बरसात में ही परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/akhilesh-killed-paramjit-singh-in-ghagidih-jail-after-separating-from-the-gang/">जमशेदपुर:

गैंग से अलग होने पर परमजीत सिंह की अखिलेश ने घाघीडीह जेल में करवाई थी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही