Search

 
 
 

गालूडीह : ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीण संघ ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखण्ड के महूलिया पंचायत समिति सदस्य शीला गोप के नेतृत्व में शनिवार को गालूडीह के ग्रामीण संघ ने डिवीजनल रेल प्रबंधक, दक्षिणी पूर्वी रेलवे खड़गपुर के नाम गालूडीह स्टेशन प्रबंधक टीआर मुर्मू को लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण यात्री और व्यापारी यातायात के लिए रेलवेे पर निर्भर हैं. कोरोना महामारी के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया. अब कोरोना का प्रकोप कम हुआ है. अब ट्रेन ठहराव होनी चाहिए. बंद लोकल के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों को गालूडीह में ठहराव करते हुए पुन: चालू करने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-traffic-disrupted-due-to-construction-material-lying-on-the-road-in-tantnagar-people-upset/">चाईबासा

: तांतनगर में सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से आवागमन बाधित, लोग परेशान

कई गांव के लोगों का इसी अंडर पास से होता है आना-जाना

आवेदन के आलोक में गालूडीह स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर अंडर पास बनाया गया है. जहां पानी की निकासी का रास्ता नहीं है. वर्षा के समय अंडर पास में बारिश का पानी भरने से तालाब बना हुआ है. इसी रास्ते से होकर इलाज हेतु मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गालुडीह जाते है. इसके अलावा उर्दू प्राथमिक विद्यालय, गालूडीह, बोधपुर, धतकीडीह एवं अन्य गांव के लोगों का आवागमन होता है. उक्त अंडर पास में जमा पानी की निकासी हेतु ग्रामीणों ने मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sujit-gets-15-years-in-jail-for-kidnapping-and-raping-a-minor-girl-from-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म में सुजीत को 15 साल की सजा

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर गालूडीह ग्राम प्रधान करन मुर्मू, महुलिया पंचायत के पूर्व उपमुखिया राजाराम गोप, कमला प्रसाद गुप्ता, आनंद गुप्ता, चुनु सोरेन, संजय सोरेन, प्रकाश सिंह, बिक्रम हांसदा, सुगड़ा टुडू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही