Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : सालबनी जेकेएम कॉलेज में सावन महोत्सव आयोजित

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : सालबनी जेकेएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स में शनिवार सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें डिग्री और बीएड दोनों संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे.  सेमेस्टर वन की छात्रा कमलजीत कौर और दीप्ति ने सावन की रिमझिम बारिश पर अपने नृत्य प्रस्तुत की. बीएड सेमेस्टर वन की सीमा ने सावन पर भाषण प्रस्तुत किया. वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें  सेमेस्टर वन की सरोजिनी मुर्मू को प्रथम एवं बरखा पाठक को द्वितीय एवं शिप्रा दास का तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-BED-College-2.jpg"

alt="" width="1280" height="490" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cash-and-mobile-theft-from-three-houses-of-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची के तीन घरों से नकदी व मोबाइल की चोरी
कार्यक्रम का मंच संचालन पुष्पा और सुदिप्ता ने किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मौसमी महतो ने सावन महोत्सव के लिए सभी को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रोफेसर सुशांति कुमारी ने सावन महोत्सव में हरियाली से प्यार तथा खुशी का संदेश दिया. मौके पर डॉ संजू राय, प्रो कविता धारा, प्रो विवेक कोईला, प्रो सुषमा अर्चना टोपनो, प्रो दुली रानी मुर्मू, विनिता टुडू, अनु मिश्रा सह सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का समापन अनिशा राय चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही