Search

 
 
 

गालूडीह : वाटर पार्क में बागुनहातु के युवक के सिर से स्लाइडिंग बाथ टकराया, मौत

 
Galudih : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के सामने स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में मंगलवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड न. 5 निवासी जौनी कैवत (30 वर्ष) की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार जॉनी कैवत अपने सात दोस्तों के साथ एक बजे वाटर पार्क पहुंचा. वह अकेले ही पुल में नहाने घुस गया. इसी दौरान स्लाइडिंग बाथ में बैठ कर एक महिला ऊपर से पुल में पहुंची. इसे भी पढ़ें : दीपिका">https://lagatar.in/deepika-padukones-health-deteriorates-reaches-hospital-after-heart-rate-increases/">दीपिका

पादुकोण की बिगड़ी तबीयत, हृदय गति बढ़ने के बाद हॉस्पिटल पहुंची
पुल में गिरते ही स्लाइडिंग बाथ युवक के सिर से टकरा गई, जिससे उसका सिर फट गया और वह पानी में गिर गया. उसके दोस्तों ने उसे फौरन स्थानीय निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया. उसे अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि युवक सुबह 11 बजे बागुनहातु से वाटर पार्क के लिए निकला था. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक भी वाटर पार्क पहुंचे और मामले की जांच की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही