Search

 
 
 

गालूडीह : कांकरीशोल में सोलर जलमीनार गिरा, बाल-बाल बची वृद्ध

 
Galudih (Prakash Das) : घाटशिला प्रखंड के बनकाटी पंचायत अंतर्गत कांकरीशोल गांव में मंगलवार की सुबह सोलर संचालित जलमीनार अचानक ध्वस्त होकर धरासाई हो गया. घटना के समय जलमीनार के समीप एक वृद्ध लखिन्द्र पातर बैठ कर मुंह धो रहा था. जलमीनार गिरता देख उसने भाग कर अपनी जान बचाई. गांव में बड़ा हादसा होने से टल गया. जलमीनार गिरने की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि जुझार सोरेन स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और प्रखंड विकास पदाधिकारी व ठेकेदार को इसकी सूचना दी. उन्होंने जल्द जलमीनार मरम्मत करवाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-attacked-with-stone-for-asking-for-share-in-house-death/">जमशेदपुर:

मकान में हिस्सेदारी मांगने पर भाई पर पत्थर से हमला, मौत

गांव में हुए पेयजल की समस्या

कांकरिशोल गांव में 100 परिवार का प्यास बुझाने के लिए एक मात्र सोलर जलमीनार ही सहारा था. जलमीनार ध्वस्त होने से गांव में पेयजल का समस्या उत्पन्न हो गई है. महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. पेयजल समस्या के बारे में ग्रामीण कृष्णा पातर, सागर पातर, पवन पातर, सनातन पातर ने कहा एक माह से जलमीनार से ठीक से पानी नहीं गिर रहा था. जलमीनार के लोहे का एंगल भी सड़ गया था. कई बार पंचायत प्रतिनिधि को जानकारी दी गई, पर कोई पहल नहीं की गई. जलमीनार गिरने से बड़ा हादसा टल गया. हम लोग गांव के स्कूल के चापानल से प्यास बुझा रहे हैं. स्कूल समय पर पानी नहीं ले पाते. वहीं मुखिया मालती सोरेन ने कहा कि जलमीनार ध्वस्त होने की जानकारी बीडीओ व ठेकेदार को दे दी गई है. जल्द ही मरम्मत की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही