Search

 
 
 

गालूडीह : मृतक बिजली मिस्त्री की पत्नी को मिला डेढ़ लाख रुपए मुआवजा

 
Galudih (Prakash Das) : विधायक रामदास सोरेन के प्रयास से बाघुरिया पंचायत के भुरूडांगा गांव के मृतक बिजली मिस्त्री सुनील मुर्मू की पत्नी गुरूवारी मुर्मू को मंगलवार को मुआवजा राशि की प्रथम किस्त डेढ़ लाख रुपए मिला. विधायक रामदास सोरेन के आदेश पर झामुमो कार्यकर्ता की उपस्थिति में बिजली कॉन्ट्रेक्टर विवेक सिंह ने मृतक की पत्नी गुरूवारी मुर्मू को डेढ़ लाख रुपए का चेक दिया. समझौता के अनुसार तीन लाख रुपए मुआवजा देना है. साथ ही मृतक की दो वर्षीय बेटी पूर्णिमा मुर्मू के नाम 25 हजार रुपया का फिक्स डिपोजिट करना है. शेष डेढ़ लाख रुपया व फिक्स डिपॉजिट पत्र एक सप्ताह के अंदर बिजली कॉन्ट्रेक्टर देगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-5th-student-dies-due-to-electrocution-in-barajamda-weeds-spread-in-the-village/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा में करंट की चपेट में आकर पांचवी के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम
मृतक की पत्नी को अनुबंध के तहत कॉन्ट्रेक्टर के अधीन नौकरी देना है. विदित हो कि 16 सितंबर को गोबिन्दपुर में विद्युत पोल पर चढ़ कर तार बदलने के क्रम में बिलजी मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई थी. मुआवजा देने के दौरान झामुमो नेता सोनाराम सोरेन, वकील हेम्ब्रम, श्रवण अग्रवाल, दुर्गा चरण मुर्मू, रतन महतो, अशोक महतो, सुनील मार्डी, रायसेन टुडू, दुर्गा मुर्मू, सुशांतो पात्र, सकला मुर्मू समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही