Galudih (Prakash Das): गालूडीह थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है. लगातार बाइक चोरी की हो रही घटना से वाहन मालिकों में हड़कंप है. कुछ दिनों पहले गालूडीह सत्संग मंदिर गेट से सोमनाथ साधु नामक युवक का बाइक दिनदहाड़े चोरी हो चुकी है. बाइक चोर गिरोह द्वारा कहीं रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े आंखों के सामने से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. सोमवार की रात चोरों ने एक बार फिर गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा गांव से एक साथ और एक ही जगह से तीन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें: निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-case-ed-filed-a-chargesheet-of-about-5000-pages-ed-team-reached-the-court-with-2-boxes/">निलंबित
IAS पूजा सिंघल केस : ED ने दायर की लगभग 5000 पन्नों की चार्जशीट, 2 बक्से लेकर कोर्ट पहुंची थी ED की टीम
जुलाई को शपथ लेंगे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ माजी और खीरू महतो [wpse_comments_template]
IAS पूजा सिंघल केस : ED ने दायर की लगभग 5000 पन्नों की चार्जशीट, 2 बक्से लेकर कोर्ट पहुंची थी ED की टीम
उल्दा गांव में पहाड़ पूजा के मेले से चुराई बाइक
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात उल्दा गांव में पहाड़ पूजा के अवसर पर लगे मेले से चोरों ने तीन बाइक की चोरी कर ली. जिसमें से एक बाइक बड़ाखुर्शी पंचायत के गिधिबिल गांव निवासी शशधर महतो की है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा समीर महतो बाइक संख्या JH05G 7464 से उल्दा गांव पहाड़ पूजा मेला देखने गया था. जहां से चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली. उन्होंने गालूडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. समाचार लिखे जाने तक बाकी दो बाइक चोरी की शिकायत वाहन मालिकों द्वारा नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें: 18">https://lagatar.in/rajya-sabha-mps-aditya-sahu-mahua-maji-khiru-mahato-take-oath-on-july-18/">18जुलाई को शपथ लेंगे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, महुआ माजी और खीरू महतो [wpse_comments_template]
Leave a Comment