Search

 
 
 

गालूडीह : टोल प्लाजा बनकर तैयार, अब महज 35 किमी की दूरी पर देने होंगे दो बार टोल टैक्स

 
Galudih : पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ प्रखंड के कोकपाड़ा टोल प्लाजा से जमशेदपुर की ओर एनएच 18 से आने पर अब आपको एक और टोल प्लाजा में टैक्स देना होगा. इस टोल प्लाजा का निर्माण कोकपाड़ा से महज 35 किलोमीटर दूर गालूडीह के पुतरु गांव के समीप बना है. एक ही एनएच पर महज 35 किमी के अंदर दो-दो बार टैक्स लगने से वाहन मालिकों की जेब ढीली होने वाली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-three-accused-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर
वहीं हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बयान में है कहा कि नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर 60 किलोमीटर के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होगा. इस मामले को लेकर पुतरू गांव में ग्रामप्रधान के साथ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का जोर-शोर से विरोध किया था. कहीं न कहीं वाहन मालिक भी अंदर ही अंदर इसका विरोध करने लगे हैं. हालांकि एक जून को टोल प्लाजा का उद्घाटन होने वाला था, लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही