Search

 
 
 

गालूडीह : ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान

 
Galudih (Prakash Das) : एन एच 33 बड़ाबांकी बस स्टैंड के पास में रविवार शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक चालक और वाहन को कुछ दूर स्थित पिंटू दत्ता के होटल के पास पकड़ लिया. पलासबनी पंचायत अंतर्गत कालाझोर गांव निवासी 45 वर्षीय युवक बेरे महतो बाइक (JH05J AN 0262) पर सवार होकर बारीडीह पेट्रोल पंप से अपने घर कालाझोर आ रहा था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-tpc-militant-organization-did-posters-said-contractors-should-work-with-orders/">हजारीबाग:

टीपीसी उग्रवादी संगठन ने की पोस्टरबाजी, कहा- “ठेकेदार आदेश लेकर करें काम”
बड़ाबांकी के पास डिवाइडर को पार कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया और युवक के सिर को कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पांच साल का बेटा छोड़ गया है. युवक बारीडीह जमशेदपुर के एक पेट्रोल पंप में काम करता था. उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस और मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल नहीं पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही