Search

 
 
 

गालूडीह : गोलकाटा बस स्टैंड के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

 
Galudih (Prakash Das) : एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 गोलकाटा बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रक के चालक व उपचालक सही सलामत बताए जा रहे हैं. इस हादसे से किसी भी प्रकार की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित होकर गोलकाटा के पास पलट गया. इसे भी पढ़े : रुपये">https://lagatar.in/record-fall-in-rupee-slips-below-82-against-dollar-for-the-first-time/">रुपये

में रिकॉर्ड गिरावट, पहली बार डॉलर के मुकाबले 82 के नीचे फिसला

सुबह का समय होने के कारण बस स्टैंड में नहीं थी ज्यादा भीड़

वहीं, सुबह का समय होने के कारण बस स्टैंड में भीड़ नहीं थी अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी. हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रक पलटने की जोरदार आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चालक व उपचालक को हल्की चोटें आई है. घायलों का इलाज जारी है. इसे भी पढ़े :  ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-shivling-or-fountain-decision-on-carbon-dating-today/">ज्ञानवापी

केस : शिवलिंग या फव्वारा, कार्बन डेटिंग पर फैसला आज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही