Search

 
 
 

गालूडीह : दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, सगुण ब्रदर भातिन की टीम बनी विजेता

 
Galudih : गालूडीह क्षेत्र के बराज ग्राउंड में सोमवार शाम को सांसद खेल स्पर्धा के तहत चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिलता है. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर नाम रौशन करने की सीख दी. उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. [caption id="attachment_355309" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-202332-07-11-at-7.37-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत करते मंच के लोग.[/caption] इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-44th-foundation-day-of-st-agasteens-college-celebrated-with-pomp/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सगुण ब्रदर भातिन, जादूगोड़ा एवं सिंधु कान्हु एकादश के बीच खेला गया. अंत में पेनाल्टी सूट आउट के माध्यम से फाइनल विजता की घोषणा की गई. जिसमें जादूगोड़ा के सगुण ब्रदर भातिन की टीम विजयी रही. प्रतियोगिता में कुल 24 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया था. अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. मौके पर महामंत्री हराधन सिंह, जिला परिषद सुभाष सिंह, मुखिया नेहा सिंह, गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, राजेश साह, विश्वजीत पांडा, मोचीराम गिरी, मनोज गोराई, अनमोल गुप्ता, प्रतुष्य कुमार, रामजीत मार्डी, दिनेश साव, राजाराम महतो, चंदन गिरी, समीर सी बिकास भकत, ममता महतो, मनी महतो, नमिता महतो, हरिपद सिंह, लाल सिंह आदि उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही