Search

 
 
 

गालूडीह: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के गरीबों का हो रहा है उत्थान- सांसद

 
Ghatshila:  गालूडीह थाना क्षेत्र स्थित दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन सह शत प्रतिशत सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लिया. अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तेजी से हो रहा है. किसान और गरीबों का उत्‍थान हो रहा है. इसे भी पढ़ें: Midas">https://lagatar.in/midas-touch-not-only-in-the-rich-elon-musk-is-also-number-one-among-the-highest-paid-ceos/">Midas

touch : अमीरी में ही नहीं, सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन हैं एलन मस्क

किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में तेजी से काम जारी

सांसद ने कहा कि कई जन कल्याणकारी योजनाओं से किसानों और गरीबों को फायदे हुए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्‍ज्‍वला योजना, घर-घर शौचालय योजना समेत अन्य कई योजनाओं का लाभ गरीबों को मिला है. किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है. इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के संतोष कुमार, कृषि वैज्ञानिक देवाशीष महतो, नजरुल इश्लाम, गोन्द्रा मार्डी, पवन झा, भूषण प्रसाद समेत कई वैज्ञानिक और अनेक किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-bjp-candidate-aditya-sahu-filed-nomination-sudesh-also-became-the-proposer/">राज्यसभा

चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी आदित्य साहू ने किया नामांकन, सुदेश भी बने प्रस्तावक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही