Search

 
 
 

गालूडीह : सातगुरूम नदी से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

 
Galudih (Prakash Das) : थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत भूरूडांगा गांव के पास सातगुरूम नदी से सोमवार की सुबह बरामद अज्ञात शव की पहचान हो गई है. बताया जा रहा है कि शव एमजीएम थाना अंतर्गत दलदली गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजवल्लभ महतो की है. शव की शिनाख्त राजवल्लभ महतो के दो पुत्र रंजीत महतो तथा बाबूलाल महतो ने की है. जानकारी के अनुसार राजवल्लभ महतो अपने दोनों बेटों के पास रहता था. शनिवार की सुबह  करीब 11 बजे घर से नदी में नहाने के लिए निकला था, तब से लापता था. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-only-rs-200-a-friend-was-pushed-under-a-goods-train/">जमशेदपुर

: मात्र 200 रुपये के लिये दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला

मृतक के दोनों बेटों ने की शव की पहचान

राजवल्लभ के बेटे रंजीत महतो को पता नहीं था कि उसके पिता राजवल्लभ महतो गायब हैं. क्योंकि दोनों भाई अलग-अलग घर में अपने परिवार के साथ रहते हैं. रंजीत महतो को लगा कि उसके पिता शायद उसके भाई बाबूलाल महतो के घर में रह रहे हैं. सोमवार दोपहर जब दलदली गांव में खबर फैल गई कि सातगुरूम नदी में अज्ञात शव पाया गया है, तब राजवल्लभ महतो के दोनों बेटे शिनाख्त के लिए सातगुरूम नदी पहुंचे और शव की पहचान की. वहीं, गालूडीह पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा गया है. इसे भी पढ़े : अमित">https://lagatar.in/comment-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-from-high-court-upheld/">अमित

शाह पर टिप्पणी मामला : राहुल गांधी को हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही