Search

 
 
 

गालूडीह : नवकुंज मंदिर में ग्रामीणों ने की भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना

 
Galudih (Prakash Das) : दारिसाई स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में गुरुवार रात्रि भगवान का जन्म हुआ. मंदिर में शुक्रवार को कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगना शुरू हो गया था. आस पास के क्षेत्रों से सैकड़ों भक्त पूजा अर्चना और भगवान कृष्ण के दर्शन करने आये. श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण को झूला झुलाया. इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल हुए और साथ ही भजनों की तान पर जमकर थिरके. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण जी का जन्म सप्तमी और अष्टमी की मध्य रात्रि में होता है और लोग इसे भगवान कृष्ण की जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-temples-are-decorated-on-janmashtami-worship-of-shri-krishna-will-be-done-at-12-oclock-in-the-night/">मनोहरपुर

: जन्माष्टमी पर मंदिरें सज-धज कर तैयार, रात 12 बजे की जाएगी श्री कृष्ण की पूजा

भक्तों ने कहा जन्मोत्सव देख मन तृप्त हो गया

वहीं मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से जब बात कि गई तो उन्होंने बताया कि भगवान का जन्मोत्सव देख कर मन तृप्त हो गया. भक्तों का कहना है कि मंदिर में आकर सुकून मिलता है और सारे दुख दूर हो जाते हैं. कृष्ण भक्ति का एक ऐसा अनोखा संगम नवकुंज मंदिर में ही देखने को मिलता है क्योंकि इस क्षेत्र में दारिसाई नवकुंज मंदिर काफी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. मौके पर मुख्य रूप से सुकदेव दास, नीरज दास, श्यामा पद दास, माथुर सिंह, निर्मल सिंह, गौर सिंह, बबलू महतो, पूर्ण कर्मकार, बादल महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही