Search

 
 
 

गालूडीह : वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने बीमार युवक को पहुंचाया अस्पताल

 
Prakash Das (Galudih) : घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत दारिसाई के एक बीमार युवक बिप्लव सिंह की मदद स्थानीय वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने की. वार्ड सदस्य के प्रयास से बिप्लव को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-netaji-subhash-chandra-boses-statue-is-on-the-verge-of-collapse/">चाकुलिया

: ध्वस्त होने के कगार पर है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का चबूतरा
इस संबंध में वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने बताया कि गांव के ही हरीश चंद्र सिंह के पुत्र बिप्लव सिंह कि शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई. साथ ही उसे उल्टी होने लगी. सूचना पाकर युवक को तत्काल बाइक से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती करवाया गया. युवक का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने की बात कही है.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही