Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : छोटाखुर्शी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर सर्पदंश का मामला सामने आया है. बड़ाखुर्शी पंचायत के छोटाखुर्शी गांव में शुक्रवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात शंकर पात्र की 55 वर्षीय पत्नी जयंती पात्र घर के एक कमरे में जमीन पर सो रही थी, महिला को रात के करीब 12 बजे अचानक सिर पर कुछ काटने का आभास हुआ. नींद से जागने के बाद महिला तड़पते लगी और उल्टी होने लगा. [caption id="attachment_400076" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-Snak-Bite.jpg"

alt="" width="300" height="367" /> मृतिका का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-sought-details-of-the-case-registered-against-the-mp-mla-of-the-state-from-the-cbi/">झारखंड

हाईकोर्ट ने CBI से मांगी राज्य के MP-MLA के विरुद्ध दर्ज केस की डिटेल

ओझाओं के चक्कर में समय किया बर्बाद

परिजनों ने महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय रात भर झाड़फूंक के चक्कर में यहां वहां ओझाओं को खोजने में समय बर्बाद किया. परिजन सुबह पांच बजे गांव के एक निजी वाहन से महिला को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर लेकर गया. जहां दो घंटे ऑक्सीजन में रहने के बाद वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. समय पर अगर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद महिला की जान बच सकती थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-after-adityapur-jamshedpur-is-becoming-the-hub-of-brown-sugar/">जमशेदपुर:

आदित्यपुर के बाद जमशेदपुर बन रहा है ब्राउन शुगर का हब

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही गालूडीह पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. वहीं बड़ाखुर्शी पंचायत के मुखिया हरि पदो सिंह तथा तहसीलदार राजकुमार घटना की जानकारी लेने छोटाखुर्शी गांव पहुंचे. बता दें कि गालूडीह थाना क्षेत्र में सर्पदंश की यह चौथी घटना है. पिछले दो महीनों में सांप के काटने से तीन बच्चों की जान जा चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही