Search

 
 
 

गालूडीह : कुलियाना की महिलाओं के हुनर से बनी राखियों से सजेगी भाइयों की कलाई

 
Galudih (Prakash Das) :  इस बार रक्षा बंधन में बड़ाखुर्शी पंचायत के कुलियाना गांव की महिलाओं के हाथों के हुनर से बनी राखी से भाइयों की कलाई सजेगी. बड़ाखुर्शी पंचायत की युवा उत्प्रेरक शिवानी महतो और उनकी टीम एक महीने पहले से राखी बनाने में जुटी हुई है. तेजस्विनी परियोजना के उल्दा क्लस्टर के अंर्तगत कुलियाना क्लब द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया है. जिससे वह खुद तो आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं साथ ही गांव की दर्जनों महिलाओं व युवतियों को राखी बनाने का हुनर सिखाकर उन्हें भी घर बैठे रोजगार दे रही हैं. इसे भी पढ़ें: क्रिकेट:">https://lagatar.in/cricket-india-beat-wi-by-88-runs-take-series-4-1/">क्रिकेट:

भारत ने WI को 88 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

तेजस्विनी परियोजना से मिलती है आर्थिक सहायता

[caption id="attachment_383355" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/08aug9a.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> अपनी बनाई राखियों के साथ कुलियाना गांव की महिलाएं एवं युवतियां.[/caption] शिवानी बताती हैं कि इस कार्य के लिये उनको तेजस्विनी परियोजना से आर्थिक सहायता मिलती है. तेजस्विनी परियोजना के क्लस्टर कॉर्डिनेटर भानुमति महतो ने बताया कि हम लोगों द्वारा रक्षाबंधन महापर्व को देखते हुए बड़े पैमाने पर राखी बनाया जा रहा है. इसके साथ ही कई प्रकार का हुनर भी महिलाओं को सिखाया जा रहा है. मौके पर क्लस्टर कॉर्डिनेटर भानुमति महतो, युवा उत्प्रेरक शिवानी महतो,लक्ष्मी रानी महतो, बिपतारिणी महतो, पिंकी महतो, आशा महतो, जोबा महतो, कमला महतो, रिंकी महतो, दुली महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-block-education-extension-officer-welcomed-by-panchayat-representatives/">गालूडीह

: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही