Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : भुरूडांगा गांव के युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das) : बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत भुरूडांगा गांव में शुक्रवार को स्व. चांदूराम मुर्मू के 23 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मुर्मू की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. युवक के चाचा रवि मुर्मू ने बताया कि 17 अगस्त को युवक ने कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज लिया था. वैक्सीन लेकर युवक घर आया. इसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी और सिर में काफी दर्द होने लगा. परिजनों ने युवक का इलाज ग्रामीण क्षेत्र के एक डॉक्टर से कराया. जब स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिखा तो 22 अगस्त को उसे अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. [caption id="attachment_400159" align="aligncenter" width="244"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-youth-Laxman.jpg"

alt="" width="244" height="321" /> मृत युवक लक्ष्मण का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-illegal-timber-traders-active/">बोकारो

: अवैध लकड़ी कारोबारी सक्रिय, झारखंड से बंगाल तक फैला है पुष्पा का नेटवर्क
[caption id="attachment_400160" align="aligncenter" width="1032"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-youth-1.jpg"

alt="" width="1032" height="502" /> रोते-बिलखते युवक के परिजन.[/caption] एमजीएम में युवक का सिटी स्कैन किया गया. परिवार का आरोप है कि एमजीएम में मरीज का सही से इलाज नहीं हुआ. सिर्फ स्लाइन लगाकर रखा गया था. समय पर डॉक्टर भी नहीं आते थे. इलाज में लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई. बता दें कि लक्ष्मण मुर्मू परिवार में सबसे बड़ा बेटा था. पिता की मृत्यु के बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी लक्ष्मण के ऊपर ही थी. असमय मौत से मां पार्वती मुर्मू, बहन सोनामोनी मुर्मू, दो छोटे भाई सागुन मुर्मू और तारस मुर्मू का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने पर मुखिया पविता सिंह परिवार से मिलने पहुंची थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही