Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता हैः अभिनव सिद्धार्थ

Lohardaga: आदिवासी अखरा समिति सीठियो के तत्वावधान में झारखंड फुटबॉल से रजिस्टर्ड अंतर्राष्ट्रीय नियम के अनुसार खेला जाने वाला 18वां कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल समारोह का आयोजन करम पैदान सीठियो में किया गया. फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत थे. इस बीच आदिवासियों अखरा समिति द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पारम्परिक रीति रिवाज के साथ ढोल नगाड़ा एवं पारम्परिक नृत्य कर मंच तक लाया गया. जहां मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.  फाइनल मैच संत जान राची बनाम गोपालगंज के बिच खेला गया. जिसमे गोपालगंज ने टाईब्रेकर मे संत जान रांची को पराजित कर बिजेता बना. अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा की खेल आप में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है. खेल के माध्यम से मिलने वाली चुनौती आपके र्स्वागीण विकास में सहायक होती है. उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदिवासियों के मसीहा कार्तिक बाबू को खेल के माध्यम से आपने जो श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया आप बधाई के पात्र हैं. फीफा के नियम से प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर आप क्षेत्र के सभी खिलाड़ियो को प्लेटफार्म देने की कोशिश लगातार कर रहे हैं. यहां पर फाइनल के विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए नगद राशि उपविजेता को ₹100000 नगद राशि तृतीय और चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को 25000 नगद राशि दिया जाएगा. साथ ही साथ कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा. पहला सेमीफाइनल गोपालगंज बनाम सुमित ब्रर्दस के बीच खेला गया. जिसमें गोपालगंज 2-0 से विजय रही. दूसरा सेमीफाईनल संत जाॅन रांची बनाम नदिया छात्रावास के बीच खेला गया जिसमे संत जाॅन रांची ने ट्राइब्रेकर में विजय हुई. फाइनल समारोह मे मुख्य रूप से डॉ रंजीत कुमार महली, सुजीत भगत, रवि साहू, नेमचन्द भगत, सुकरा मास्टर, साजिद अहमद चंगू, फूलदेव उरांव, मनोहर पहली, देवाशीष उरांव, तबारक हुसैन अंसारी, किशोर साहू, तिवारी भगत, घुरन उरांव, नेजावत अंसारी, सनिया पुजार, सुनील उरांव,महावीर उरांव, प्रतोष महली,गुलाम जिलानी, सहाबीर उरांव, संदीप उरांव, परमेश्वर उरांव, विकास उरांव, सुखदीप उरांव, प्रवीण उरांव, वकील महली,विपिन उरांव, कुलदीप उरांव, अनिकेत टोप्पो, प्रवीण उरांव, रोहित उरांव, गणेश बैठा, रोशन टोप्पो, धर्मवीर उरांव, विशाल उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही