Search

 
 
 

गम्हरिया : हेमंत सोरेन अनुबंध कर्मियों को नियमित कर चुनाव पूर्व किया वादा पूरा करें : गणेश

 
Gamhariya (Sanjeev Mehta) : अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली से मिलकर ज्ञापन सौंपा. अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी पिछले 10-15 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, एक्स-रे टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी एनआरएचएम कर्मी के रूप में कार्य कर रहे हैं. गणेश महाली ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व अनुबंध कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था. उसे वादे को वे पूरा करें.
इसे भी पढ़ें : आरा:">https://lagatar.in/ara-excise-department-team-attacked-11-policemen-injured/">आरा:

छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल

16 जनवरी से हड़ताल पर हैं अनुबंधकर्मी

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सारे अनुबंध कर्मी 16 जनवरी से हड़ताल पर हैं और 24 जनवरी 2023 से आमरण अनशन पर हैं, परंतु सरकार के मुखिया और स्वास्थ्य मंत्री को हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों से मिलने का समय नहीं है. अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 में सेवा देने का काम किया था. वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के सारे अनुबंध कर्मियों को ठगने का काम किया है. चुनाव पूर्व किए एक भी वादे को हेमंत सोरेन सरकार ने पूरा नहीं किया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही