: टीएमसी नेता के साथ बैठक कर लोगों ने राम मड़ैया बस्ती की समस्या से कराया अवगत
गम्हरिया : झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने आंदोलन के अंतिम दिन निकाली रैली
Adityapur (Sanjeev Mehta) : लंबित मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलनरत है. प्रथम चरण में राज्य के सभी जविप्र के दुकानदार सात फरवरी से तीन दिवसीय हड़ताल पर थे. गुरुवार को हड़ताल के आखिरी दिन दुकानदारों ने रैली निकाली और अपनी आंदोलन को और गति प्रदान करने की मंशा जाहिर की. बता दें कि दुकानदार गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक फुलकांत झा के नेतृत्व में धरना पर बैठे थे. फुलकांत झा ने बताया कि इस दौरान देश के कुल 5 लाख 34 हजार जनवि प्रणाली दुकानदार और महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप के सदस्य इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल रहे. उन्होंने बताया कि हमारी मांग राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वर्ष 2016 से लंबित है जिस पर सरकार अनदेखी कर रही है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-after-meeting-with-tmc-leader-people-informed-about-the-problem-of-ram-madaiya-basti/">आदित्यपुर
: टीएमसी नेता के साथ बैठक कर लोगों ने राम मड़ैया बस्ती की समस्या से कराया अवगत
: टीएमसी नेता के साथ बैठक कर लोगों ने राम मड़ैया बस्ती की समस्या से कराया अवगत

Leave a Comment