Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गम्हरिया : छात्राओं को अश्लील बात कहने वाले शिक्षक निलंबित, अभिभावकों ने बनाया निष्कासित करने का दबाव

Jamshedpur (Anand Mishra) : गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर में एक शिक्षक द्वारा सातवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील बातें कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही स्कूल प्रबंधन गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है. स्कूल के प्रधानाध्यापक पूर्व में ही कह चुके हैं कि यदि शिक्षक दोषी पाये जाते हैं, तो उनके खिलाफ निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stoppage-given-in-bamra-and-bagdih-of-south-bihar-express-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-service-offered-free-of-cha/">जमशेदपुर

: साउथ बिहार एक्सप्रेस का बामड़ा व बागडीह में दिया गया स्टोपेज
वहीं इस मामले में गुरुवार को अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी और हंदूवादी नेता चिंटू सिंह के नेतृत्व में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा कुकृत्य करनेवाले शिक्षक के निलंबन भर की ही कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि आरोपी शिक्षक को स्कूल से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए, ताकि ऐसी मानसिकता वाले तमाम लोगों को सीख मिल सके. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही