Search

 
 
 

गम्हरिया बाजार के सर्विस लेन को कराया गया खाली समेत आदित्यपुर की दो खबरें

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पिछले दिनों डीसी सरायकेला ने गम्हरिया अंचल कार्यालय में बैठक कर दुर्गा पूजा के मद्देनजर बाजार हाट में अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था. जिस आदेश के आलोक में शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम ने गम्हरिया बाजार के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से लगे फुटपाथ दुकानदारों को भी हटाया गया. बता दें कि गम्हरिया बाजार के दोनों तरफ सर्विस रोड का बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है. जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया था. आए दिन इसको लेकर हो हंगामा होता था. पिछले दिनों गम्हरिया क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए गम्हरिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने और सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की थी. शुक्रवार को चलाए गए अभियान में भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई थी. निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमणकारियों को साफ शब्दों में कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि डीसी रविशंकर शुक्ला ने गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर तक 48 घंटे में सर्विस लेन को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश स्थानीय पदाधिकारियों को दिया है. उम्मीद है यह अभियान आदित्यपुर में भी चलाया जाएगा.

पूजा के दौरान सख्ती में ढील बरते पुलिस-प्रशासन, चेकिंग के नाम पर न करें परेशान : विजय महतो 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-138.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur : भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विजय महतो ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर त्योहार के दौरान आम जनता को परेशान न करें. विजय महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि त्योहार को लेकर इस समय गांव देहात के लोग शहरों में अपने बच्चे, परिवार के साथ खरीददारी करने या उत्सव में सम्मिलित होने के लिए आते हैं. पुलिस के रवैये से लोग परेशान हैं. विजय महतो ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने शिकायत मिली है कि आदित्यपुर पुलिया, आदित्यपुर टोल प्लाजा मोड़, कांड्रा टोल प्लाजा के समीप और सरायकेला चाईबासा रोड पर खास कर लोगों को टारगेट किया जाता है. प्रशासन जैसे इनकी ताक में रहते हैं कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर इनका दोहन किया जाये. इस वजह से उत्सव मनाने की खुशी परेशानी में बदल जाती है. विजय महतो ने कहा कि चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे मुद्दा बनाया था, जबकि आज उनके प्रशासन का रवैया विपरित है. उन्होंने कहा गुजरात जैसे विकसित राज्यों में राज्य सरकार ने आम जनता की खातिर कानूनों में बदलाव किया है. उन्होंने प्रशासन से आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया और पूजा के दौरान सख्ती में ढील बरतने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/meaning-of-raghuvar-dass-departure-from-active-politics/">

 सक्रिय राजनीति से रघुवर दास की विदाई के मायने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही