Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : राज्य में आजसू का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है- अर्जुन बैठा

आजसू का स्थापना दिवस मना
Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ में 22 जून को  आजसू का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा थे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आजसू का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत से प्रभावित होकर लोग आजसू से जुड़ रहे हैं. इससे पूर्व अर्जुन बैठा ने भगवान विरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस की शुरुआत की. कई लोगों ने आजसू का दामन थामा. मौके पर प्रियंका शर्मा, प्रवीण गुप्ता, शंकर राम, सीपी साव, भुनेश्वर गोस्वामी समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676788&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सिविल सर्जन ने डुमरी रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही