Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक 19 अप्रैल की देर शाम हुई. बैठक में पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने कहा कि आगामी 26 अप्रैल को धोबिया मोड़ मैदान में आजसू जन पंचायत का आयोजन करेगी. पंचायत में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो समेत पार्टी के वरीय नेता और कार्यकर्ता में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है. महिलाएं और युवाओं का झुकाव पार्टी की ओर लगातार बढ़ रहा है. बैठक में गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ मंडल के बीजेपी अध्यक्ष दीपू अग्रवाल ने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थाम लिया. पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने दीपू समेत समर्थकों का स्वागत कर पार्टी में शामिल कराया. बैठक में आजसू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, महेंद्र महतो, बजरंगी साव, अनिल पांडेय, सीपी साहा, राजेश सिन्हा, मुन्ना मंडल, मो. आशिक समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613103&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय घेराव, मोदी सरकार पर बोला हमला [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय घेराव, मोदी सरकार पर बोला हमला [wpse_comments_template]
Leave a Comment