Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : सुदूरवर्ती गांव में प्रखंड प्रमुख ने किया स्कूल का उद्घाटन

Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के फुलची पंचायत अंर्तगत जबरदाहा गांव में प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने 7 अप्रैल को दिया पब्लिक स्कूल का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुदुरवर्ती क्षेत्र में विद्यालय खुलने से यहां के ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में सुविधा होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे स्कूल की कमी के कारण शैक्षणिक विकास नहीं हो पा रहा है. इस स्कूल के खुलने से वह कमी दूर होगी. जिप सदस्य हैंगामुनी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे मानव जीवन को बदला जा सकता है. शिक्षा हर हाल में ग्रहण करने की जरूरत है. स्कूल के संचालक दिनेश रवानी ने कहा कि इस विद्यालय में कक्षा एक से पांचवी तक इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी. कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मौके पर भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, फुलची मुखिया लोरेन्स सुनील सोरेन, सुरेंद्र रजक, उपप्रमुख किशोर मुर्मू, विपुल चौधरी, श्याम पाठक, मुकेश कुमार, पंकज साव, गणेश सिंह, रतन रवानी अनील रवानी, रामचंद्र मंडल, कारू कोल्ह, रमन रवानी, दिलीप वर्मा समेत स्कूल के शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=598800&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई महावीर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही