Search

गांडेय : 2024 तक हर गरीब परिवार को मिलेगा आवास : अन्नपूर्णा देवी

GANDEY (GIRIDIH) : गांडेय प्रखंड मुख्यालय में सोमवार 2 जून को भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव व संचालन महेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया. सम्मेलन की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माला अर्पण कर की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 2024 तक हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां चारों ओर सड़क का निर्माण हो रहा है. दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 872 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य में पूरी तरह निकम्मी सरकार है. केंद्र से भेजे गये राशि तक खर्च नहीं कर पा रही है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. कानून व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है. कार्यक्रम में शामिल जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व विधायक लक्ष्मण सावर्णकर , उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, दिलीप वर्मा, राजेश पोद्दार, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, अरुण हाजरा, चिंतामणि सिंह, पुरषोत्तम चौधरी,एंथोनी स्वामी,मनीषा पांडेय, रघुनाथ यादव,शिव पूजन राम, हरी मंडल,,युवमोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पाठक,राजू मंडल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pirtand-jis-foundation-sent-to-youth-for-training/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया जेआईएस फाउंडेशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//