Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांड़ेय: मनाई गयी समाजसेवी बबलू पाठक की दूसरी पुण्यतिथि

GANDEY(GIRIDIH): जोराआम में 21 अप्रैल को समाजसेवी बबलू पाठक की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी. उनकी प्रतिमा पर भाई राजकुमार पाठक के माल्यापर्ण के बाद सभी लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की.पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि उनकी कमी गांडेय के लोगों को हमेशा खलेगी.वक्ताओं ने कहा कि लोग याद उसी को करतें हैं जो समाज में अच्छे काम कर के जातें हैं. उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सभी के सुख-दुख में शामिल रहने के कारण आज भी वे लोगों के दिलों में रहते हैं. सौ महिलाओं को साड़ी बांटकर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर अर्जुन बैठा, अरुण हाजरा, यदुनंदन, राजकुमार पाठक,  मुखिया अमृत पाठक, जिप सदस्य हींग मुनि मुर्मू, प्रवीण चौधरी,महेंद्र वर्मा,भागवत सिंह, मो साकिर,मुखिया अकबर अंसारी, जितेंद्र मंडल, गौतम पाठक,श्याम पाठक आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614846&action=edit">यह

भी पढ़ें: गावां : नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर छीनी बाइक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही