Search

गांडेय : आजसू के केन्द्रीय सचिव ने किया अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

GANDEY (GIRIDIH) : ताराटांड़ के भंडारीडीह में आजसू के केन्द्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन बैठा ने कहा कि शोषित पीड़ित व पिछड़े वर्ग के लोगो के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन लगा दिया. मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. जिसमे धनबाद के खोरठा सिंगर सतीश दास ने अपनी गायकी से लोगो का मनोरंजन किया. इधर गांडेय के धोबिया मोड में स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय धोबी महासंघ ने अंबेडकर जयंती मनाई. संघ के जिला महासचिव दीपक रजक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके नक्शे कदम पर चलने की बात की. मौके पर सुरेंद्र रजक, मनोज रजक, मुखिया दशरथ किस्कू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gandey-youth-need-to-imbibe-the-thinking-of-dr-ambedkar-hazra/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : युवाओं को डॉ.अंबेडकर की सोच को आत्मसात करने की ज़रूरत: हाज़रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp