Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांडेय : जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, तीन जख़्मी

Gandey (Giridih) : गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में गुरुवार 13 अप्रैल को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. टकराव में एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए है. जिसका इलाज प्राथमिक उपचार गांडेय सीएचसी में किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. [caption id="attachment_607703" align="alignnone" width="136"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JAMIN-GHAYAL-2-136x300.jpg"

alt="" width="136" height="300" /> अस्पताल पहुंचे घायल[/caption] जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय खीरू तुरी पिता हुलश तुरी भोगतियां लोहारी गांव में अपनी जमीन खाता 16 प्लॉट 92 पर चारदीवारी निर्माण का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान इनामुल हक, मो.साहबान, राजू अंसारी, सद्दाम अंसारी, सफायत अंसारी व अन्य हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और गली गलौज करते हुए दीवार गिरा दिया. आरोप है कि बीच बचाव करने आए शांति देवी के साथ भी सभी ने मिल मारपीट की. जिसमे एक पक्ष से खीरू तुरी और साबिर अंसारी बुरी तरह से घायल हो गये. दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की ख़बर है. गांडेय थाना प्रभारी हंसनेन आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया. पुलिस दोनो पक्ष से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई करेगी. यह">https://lagatar.in/third-babulal-marandi-reached-the-house-of-three-bereaved-families-to-console-them/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : तीन शोकाकुल परिवारों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही